उज्जैन। शरद उत्सव में भर्तृहरि गुफा से योगी पीर महंत रामनाथ के सान्निध्य में चल समारोह निकाला गया। 51 बटुक हाथों में केसरिया ध्वज लिए पैदल शामिल हुए। पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि पर पूजा के बाद चादर चढ़ाई। देरशाम से रात तक यहां भजन-कीर्तन हुए। रात 12 बजे महाआरती कर भक्तों को खीर बांटी गई।