उज्जैन। विश्व खाद्य दिवस पर प्रतियोगिता हुई। कृषि विज्ञान केंद्र ने विश्व खाद्य दिवस मनाया। मुख्य अतिथि अंजलि चापके थी। केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ अशोक कुमार दीक्षित, डॉ मौनी सिंह, डॉ रेखा तिवारी, डॉ सविता कुमारी आदि ने भी उद्बोधन दिया। प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम शारदा सोलंकी, द्वितीय नीतूबाला भटेवरा एवं तृतीय पुरस्कार पिंकी सेन को मिला। वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र कुमार कौशिक, डीके सूर्यवंशी, एचआर जाटव, रुचिता कनौजिया, अजय गुप्ता, सपना सिंह ने सहयोगदिया। संचालन डॉ मौनी सिंह ने किया, आभार डॉ रेखा तिवारी ने माना।