उज्जैन। गढ़कालिका मंदिर के पास स्थित पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि की सेवा-पूजा के लिए भर्तृहरि गुफा के पीर महंत रामनाथ के शिष्य विक्रमनाथ को चादर विधि कर महंत नियुक्त किया गया। महंत विक्रमनाथ कई वर्षों से सेवा-पूजा कर रहे थे। योगी पीर महंत रामनाथ ने गुरु-चेला एवं नाथ संप्रदाय की समस्त विधि एवं परंपराओं का निर्वाह करते हुए विक्रमनाथ को जिम्मेदारी दी। राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ, पूर्व निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, पार्षद सपना सांखला, भाजपा नेता रवि सोलंकी, पूर्व पार्षद जगदीश पांचाल, विजय पटेल, राधेश्याम गेहलोत, मनोहर गेहलोत, दीपक सांखला सहित बड़ी संख्या में अखाड़ों के संत-महंत एवं भक्तजन मौजूद थे।