उज्जैन। शरद पूर्णिमा पर पं. विष्णु नारायण भातखंडे कला संस्थान के गायत्री संगीत कला केंद्रने संगीत सभा की। डॉ. सतीश गोथरवाल के निर्देशन में भजन हुए। अध्यक्ष धनवंती गोथरवाल ने शरद पूर्णिमा के बारे बताया। डॉ. गोथरवाल के निर्देशन में परी, लक्ष्य, वेदांश, कविश, प्राची, खुशी, पीयूष, अनघ, अथर्व, दक्ष ने गायन किया। ढोलक पर दक्ष गोथरवाल ने साथ दिया।