उज्जैन। नार्मदीय ब्राह्मण समाज का दशहरा मिलन एवं शारदोत्सव हुआ। पारिवारिक समागम के मुख्य अतिथि विजय पाराशर थे। विशिष्ट अतिथि गिरीश परसाई थे। अध्यक्षता डॉ. वीरेन्द्र बर्वे ने की। मीनाक्षी पारे, शैली चतुर्वेदी एवं अनिता शर्मा ने नर्मदाष्टक पाठ किया। अतिथियों का स्वागत कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाजजनों ने पुष्प-हार से किया। स्वागत उद्बोधन एवं अतिथि परिचय समाज अध्यक्ष मनोज शर्मा ने दिया। स्वर सेतु संगीत समूह के गायक, गायिकाओं ने गीत की प्रस्तुति दी। समाज की गायन प्रतिभाओं ने भी प्रस्तुति दी। आचार्य पं. सुरेश चांद्रायण सहित अतिथियों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया। संचालन लोकेंद्र शास्त्री ने किया। आभार सचिन शर्मा ने माना। जानकारी आशुतोष उपाध्याय ने दी।