उज्जैन। शरद पूर्णिमा पर तपोभूमि में पूर्णिमा पर अभयघोषजी का निर्वाण महोत्सव मनाया। मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया कि सुबह 8.30  बजे से अभयघोष मुनि राज का निर्वाण महोत्सव मनाया। तपोभूमि पर अभय घोष मुनिराज का अलग मंदिर है। महावीर तपोभूमि परिवार ने यहां निर्वाण महोत्सव मनाया। इस अवसर पर मुनिराज के चरणों में लड्डू अर्पण के साथ ही आचार्य विद्या सागर एवं ज्ञानमति माताजी का जन्मोत्सव भी मनाया। भगवान अभय घोष मुनिराज का अभिषेक एवं शांति धाराहुई। लड्डू समर्पित कुया गया। श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से अभिषेक शांति धारा की गई। सामूहिक स्तुति एवं संकीर्तन हुए। केवली मुनिराज जी की प्रतिमा का108 कलशो से महाभिषेक एवं शांति धारा की गई। अशोक जैन चायवाला, दिनेश जैन, संजय बड़जात्या, इंदरमल जैन, हितेष जैन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *