उज्जैन। अप्राजी व्यायामशाला के पूर्व अध्यक्ष स्व. गुरु प्रसाद जोशी की पुण्यतिथिदशहरा मिलन समारोह के रूप में मनाई।अध्यक्षता चंद्रशेखर पंड्या ने की। अतिथियों में सत्यनारायण शास्त्री, गोपाल व्यास, विनोद चौरसिया थे। अतिथियों ने स्व. जोशी के चित्र पर माल्यार्पण किया। यशवंत गुमास्ते ने जोशी के जीवन संस्मरण सुनाए। इस अवसर पर संस्था की आजीवन सदस्यता लेने पर चंद्रशेखर पंड्या का सम्मान किया गया। महेंद्र जैन, अलका भारद्वाज, नितिन जोशी, राजेश बैरागी सहित विद्यार्थीगण, व्यायाम प्रेमी एवं अभिभावक उपस्थित थे। संचालन गजानन रामी ने किया एवं आभार विनोद चौरसिया ने माना।