उज्जैन। शरद उत्सव मेंभर्तृहरि गुफा से गुरुवार शाम पीर महंत रामनाथ के सान्निध्य में चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह पीर मत्स्येंद्र नाथ की समाधि पर जाएगा। भर्तृहरि गुफा की ओर से यहां चादर चढ़ाई जाएगी। शरद उत्सव में गुफा पर मंडली अखंड रामायण पाठ करेगी। गुफा से शाम 6 बजे ढोल, बैंड व ध्वज के साथ चल समारोह शुरु होगा। रात 8 बजे चादर चढ़ाई जाएगी। रात 12 बजे महाआरती की जाएगी। श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी बांटी जाएगी।