उज्जैन। अभा पुजारी महासंघ देश में पुजारियों के हितों और मान सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। महासंघ के पदाधिकारियों सहित लगभग 50 पुजारी खाटू-श्याम में होने वाले पुजारी सेवक संघ राजस्थान के अधिवेशन के लिए रवाना हुए।
राष्ट्रीय सचिव रूपेश मेहता ने बताया कि पुजारी सेवक संघ का प्रांतीय अधिवेशन हो रहा है। मुख्य अतिथि पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी हैं। अधिवेशन में मंदिरों का सरकारीकरण समाप्त करने, मंदिरों की भूमि नीलामी बंद करने, मंदिरों में वंश परंपरा अनुसार नियुक्ति एक माह में करने, ट्रस्टों को मंदिरों की संपत्ति, ज़मीन, आभूषण आदि को बेचने के अधिकार समाप्त करें सहित कई बिंदुओं पर सरकार से बात करने की योजना बनाई जाएगी। उज्जैन से आशीष अग्निहोत्री, राकेश जोशी, महेंद्र सिंह बैस, मुकेश खंडेलवाल, राजेश बैरागी, सुरेश शर्मा, राम शर्मा, किशन पांडे, आशीष ठक्कर, गोविंद व्यास सहित पूरे प्रदेश से महासंघ के पदाधिकारियों सहित लगभग 50 पुजारी अधिवेशन में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए।