उज्जैन। महाकाल के दरबार में महाकाल एक अविस्मरणीय अनुभव पुस्तक का विमोचन हुआ। महाकाल मंदिर की अपनी एक परंपरा और इतिहास रहा हैं। नोएडा की रहने वाली पिंकी राज शाह ने महाकालेश्वर मंदिर के महेश पुजारी के मार्गदर्शन में महाकाल दर्शन की अनुभूति पर पुस्तक लिखी। ‘महाकाल एक अविस्मरणीय अनुभव के नाम से प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़, सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल, विधायक प्रतिनिधि जगदीश पांचाल, प्रेरणा स्रोत महेश पुजारी से करवाया।