उज्जैन। ए-वन इवेंट्स एसोसिएट्स के डांडिया में हजारों लोगों ने खेला। भक्तों ने मां की भक्ति गरबे से की। सीईओ मनोज अंजु सुराणा के नेतृत्व में एक दिवसीय डांडिया हुआ। ए-वन डांडिया नाईट में परिवारजनों ने गरबा किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर डॉ. सतिंदर कौर सलूजा, अशोक नीना भाटी, आलोक श्रद्धा शर्मा ने की। इस दौरान कई अवॉर्ड व गिफ्ट दिए गए। बेस्ट डांडिया कपल का अवॉर्ड सराफा ग्रुप को दिया गया। गरबा क्वीन इशिका जैन, प्रिंसेस नीलू धाकड़, प्रिंस अंकित चौपड़ा, बेस्ट बेबी खुशी प्रजापति, बेस्ट मां-बेटी जोड़ी अंजली किशा सुराणा, बेस्ट डांडिया फैमिली रजत मेहता परिवार को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *