उज्जैन। रोटरी क्लब ने शहर में तीन स्थानों पर नेकी की दीवार शुरू की। यह 22 अक्टूबर तक लगाई जाएगी। क्लब अध्यक्ष ईश्वर चंद्र दुबे ने बताया कि फ्रीगंज, देवास रोड व सराफा बाजार में नेकी की दीवार लगाई गई है। इसमें शहरवासी कपड़े, पुस्तक, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर आदि रख सकते हैं। इनका उपयोग कर कोई भी व्यक्ति अपनी जरूरतें पूरी कर सकता है। इस मौके पर ईश्वर चंद्र दुबे, पांखुरी जोशी, रवि प्रकाश लंगर, अवनीश गुप्ता, धीरेंद्र रैना, शाहिद हाशमी, डॉ. विमल गर्ग, प्रहलाद वर्मा, प्रफुल यादव, स्वाति तैलंग, डॉ शशिकांत शास्त्री, उर्षा हासमी आदि उपस्थित थे।