रामदेव कथा मानव जीवन की समस्या का समाधान-स्वामी मूलयोगी
उज्जैन। बाबा रामदेव कीय कथा चल समारोह के साथ शुरु हुई। पहले दिन रामदेवरा के संत एवं कथाकार मूल योगीराज ने कहा कि बाबा रामदेव ने जाति सप्रदाय से परे मानवता को सर्वपरि माना। उनकी वाणी, शिक्षा, बताती है, कि उस दौर में यदि बाबा का अवतरण नही हुआ होता तो समाज का कमजोर और पिछडा समाज सनातन धर्म की मुख्यधारा से वंचित रह जाता। मूलयोगीराज ने कथा के उददेश्य एवं उसकी प्रासंगिकता पर बोलते हुए बताया कि कथा मानव जीवन की समस्या का समाधान करती है। बाबा रामदेव के सामाजिक समरसता, एंव लोक कल्याण के कार्यों की गूंज आज भी जनमानस मे विश्वास के साथ विद्धमान है। कथा आरंभ के पूर्व महापौर मुकेश टटवाल ने बाबा रामदेव की पौथी का व्यास पीठ पर पूजन अर्चन किया। कथाकार मूल योगीराज का सम्मान पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, शहर काग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, दिपक मेहरे आदि ने किया। रामदेव कथ आयोजन समिति ने नागरिको से कथा का लाभ लेने का आग्रह किया है।
