उज्जैन। देशभर की ब्राह्मण संस्थाओं के राष्ट्रीय एवं भिन्न-भिन्न प्रांतों के प्रांतीय पदाधिकारी गणों की बैठक गोस्वामी तुलसीदास हाल मणि रामदास छावनी अयोध्या में 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे होगी। इस बैठक में देश भर के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय व महानगरों के प्रतिनिधि विचार विमर्श कर संपूर्ण देश में ब्राह्मणों की एकता, कल्याण और उत्थान के लिए राष्ट्रीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति का गठन करेंगे। अभा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, अधिकारी कर्मचारी संगठन जिला अध्यक्ष पं. चंद्रशेखर शर्मा, विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.राजीव शुक्ला, राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या दुबे आदि शामिल होंगे।