उज्जैन। नवरात्रि के बाद ग्यारस से लेकर शरद पूर्णिमा तक जीवाजीगंज थाने के सामने गरबे होंगे। मां अंबे नवयुवक मंडल ने यह गरबा महोत्सव रखा है। मंडल के सदस्यों ने जा बताया कि नवरात्रि के बाद ग्यारस पर मां अंबे की अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। रोजाना शाम 7 बजे आरती के बाद रात 8 बजे से गरबे होंगे। पुराने शहर में जीवाजीगंज थाने के समीप मां अंबे मंदिर है। नई पीढ़ी मंदिर पर आकर्षक साज सज्जा कर पूरे क्षेत्र को जगमगाती है। नवयुवक मंडल द्वारा 1 महीने से तैयारी की जा रही है। गरबे में सपरिवार पधारने की अपील रवि रजवानिया,दीपक वाघेला, शुभम राठौर, विकास गेहलोद, दीपक रजवानिया, कुनाल मालवीय, जीतू सरगरा, करन कुमावत आदि ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *