उज्जैन। विक्रम उद्योगपुरी योजना में सात गांव के किसानों की भूमि लेने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। विक्रम उद्योगपुरी से 25सौ की किसान लगभग 350 ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों से नागझिरी, तीन बत्ती, चौराहा, टावर चौराहा, दशहरा मैदान होते हुए दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां कलेक्टर को ज्ञापन दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि पूर्व में एजुकेशन हब बनाने और छात्रों के लिए रेसिडियंट बिल्डिंग बनाने के नाम पर जमीन का अधिग्रहण किया गया था। बाद में यह भूमि एमपीआईडीसी को दे दी। इसी का विरोध करने के लिए सात गांव के किसान विक्रम उद्योगपुरी से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। सभी किसान हाथों में तख्तियां थी। किसानों ने कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।