उज्जैन। नवरात्रि में मैत्री की साधारण सभा में गरबा नाइट हुई। 160 कपल सदस्य सभा में शामिल हुए। संजय मेहता के अनुसार संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक सेठिया व अध्यक्ष मनोज जैन के नेतृत्व में मैत्री की साधारण सभा हुई। डांडिया नाइट के संयोजक रश्मि अमीश जैन, पवन चित्रा दाता, निखिल निधि जैन, शैलेंद्र वनिता गंगवाल, अंकित कविता घीया थे। संचालन अमीश जैन, निधि जैन और मोनिका मेहता ने किया। लेडीजों द्वारा चार और मैत्री गर्ल्स ग्रुप का एक परफॉर्मेंस हुआ। डांडिया नाइट के साथ लकी ड्रा और बंपर लकी ड्रा भी हुआ। संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक सेठिया, मनोज जैन, संजय मेहता, अशोक  कोठारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *