उज्जैन। इंदिरा नगर विकास एवं सांस्कृतिक समिति का नवरात्र उत्सव एमआईजी सेक्टर में हो रहा है। चार ग्रुप में गरबा हो रहा है। 9 अक्टूबर को आरती महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद करेंगे। रविवार को अनर्केश्वर महादेव मंदिर पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भंडारा होगा। जानकारी संस्थापक अध्यक्ष धनीराम रायकवार, सचिव अमित विश्वकर्मा, दिलीपसिंह परमार पार्षद ने दी।