उज्जैन। यादें माता मंदिर एवं धर्मशाला रामघाट पर गुजराती इकाई और हाडोतिया प्रजापति इकाई व सर्व प्रजापति समाज, ब्रजवासी इकाई ने यादे माता की शाम की आरती की। 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे महाआरती एवं प्रसादी बांटने के बाद ज्वारे विसर्जन किए जाएंगे। अध्यक्ष अशोक प्रजापत, संयोजकद्वय मुकेश प्रजापति, जितेंद्र चावड़ा, सहसंयोजक ललित प्रजापति के अनुसार 9 दिनों तक प्रतिदिन शाम 7 बजे महाआरती की जा रही है। 8 अक्टूबर को मारू इकाई, 9 को मारवाड़ा इकाई, 10 को लश्करी इकाई, 11 को बरदिया इकाई महाआरती करेगी। 12 अक्टूबर को महाआरती के साथ ज्वारे विसर्जन किए जाएंगे।