उज्जैन। भारतीय जैन संगठन में सशा जैन को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश सम्मेलन में राज्य उपाध्यक्ष के पद पर ओम जैन, उज्जैन जिले के चैयरमेन गौरव बाफना बने। जिला अध्यक्ष कल्पना सुराणा मनोनीत हुईं। साशा जैन पूर्व में संगठन की महिला इकाई की राज्य अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अनेक पदों पर रह चुकीं हैं। वे प्रदेश शासन में पूर्व मंत्री स्व. बाबूलाल जैन की पुत्रवधू हैं। संगटन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पारीख, वर्तमान अध्यक्ष राजेश मेहता, दीपक जैन, अमिता जैन, प्रफुल्ल गादिया, उषा मुथा, आभा सकलेचा, मनीषा ओरा, गौरव बाफना, अंशु बाफना आदि उपस्थित थे।