उज्जैन। मेहनत, संकल्प, अनुशासन के त्रिदेव का मिश्रण सफलता का सूत्र है। संकल्पवान युवा राष्ट्र के सरताज है। व्यायाम केंद्र पर रचनात्मक ऊर्जा का आभास हुआ। युवा यातायात व्यवस्था मे पुलिस को सहयोग दें। उक्त उदगार डीआईजी नवनीत भसीन ने स्वस्थ संसार जिम पर खेल प्रतिभा सम्मान के मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। अध्यक्षता राज्य शरीर सौष्ठव संस्था चेयर मेन प्रेमसिंह यादव ने की। इस अवसर पर नवनीत भसीन का विशिष्ट खेल अभिनंदन जितेंद्र सिंह कुशवाह, जय सिंह यादव, कमल नंदवाना, नरेंद्र मालवीय, आनंद सोलंकी, अनिल चावंड, अजय जाधव, परवेज मोहम्मद, लखन पोरवाल, मयंक जोशी ने किया। सूत्रधार शैलेंद्र व्यास,थे। आभार कमल नंदवाना ने माना। राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर पदक प्राप्त  महिला/पुरुष खिलाडियों को सम्मानित किया गया। अभिनंदित खिलाडियों में महिला वर्ग में मीनाक्षी कंकने, उदिता चौहान, किरण हरोड़, अलशिफा अली, स्नेहा चौहान, खुशी नामदेव थी। पुरुष वर्ग में अजय कुमार चांदवानी, सावन लोट, रवि माली, देवेंद्र प्रजापति, सुभान राज, वेदांत दवे, आदित्य नारायण पांडे, प्रिंस परिहार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *