उज्जैन। गरबा कलाकारों ने मयूर नृत्य से कला रसिकों को आनंद से भर दिया। न्यू नवरंग डांडिया के मंच पर निनाद नृत्य कला अकदमी के कलाकारों ने मटकी, रजवाढी, कश्मीरी धुनों पर पर नृत्य किया। रोप जंप खिलाडियों ने राष्ट्र भक्ति के गीतों पर रोमांचक प्रदर्शन किया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया चार धाम अखंड आश्रम के पीठाधीश्वर व महामंदलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद के मुख्य आतिथ्य में पूजन एवं आरती हुई। युवतियों ने मंच से गरबे किए। सूत्रधार स्वामी मुस्कुराके थे।संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, नरेश शर्मा, अभय यादव, योगेश ठाकुर, गोविंद सोलंकी, आजाद ठाकुर, संजय दिवटे ने संपूर्ण व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *