उज्जैन। आयुक्त आशीष पाठक के निर्देशानुसार स्वास्थ्य निरीक्षकों ने पॉलिथीन का उपयोग करने तथा दुकान का कचरा सड़क पर फैलाकर गंदगी करने वालों पर चालान किए। शनिवार को जोन 3 स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश भाटी ने 6 व्यापारियों पर 2850 रु. जोन 4 के स्वास्थ्य निरीक्षक मनोज गोसर एवं राजेश लोटने 14 व्यापारियों पर 1900रु. , जोन 5 के स्वास्थ्य निरीक्षक महेश झांझोट ने 16 व्यापारियों पर 4850रु.- तथा जोन 6 के स्वास्थ्य निरीक्षक अजय दावरे ने 7 व्यापारियों पर 3250 रु. का जुर्माना किया गया। महापोर मुकेश टटवाल ने कहा कृपया गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करें एवं कचरा सिर्फ कचरा गाड़ी में हो डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *