मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में तीन सौ श्रद्धालु करेंगे मथुरा-वृंदावन के दर्शन
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में 29 सितंबर को मथुरा-वृदावन यात्रा की स्पेशल ट्रेनसे जिले के 3 सौ यात्री जाएगे। यात्रा की वापसी 2 अक्टूबर को होगी। यात्रा के लिए नगरीय निकाय से 797 एवं ग्रामीण निकाय से 1285, कुल 2082 व्यक्तियों ने आवेदन किये थे। चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची का अवलोकन नगर निगम, संबंधित नगर पालिक, नगर पंचायत, जनपद पंचायत में किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *