उज्जैन। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संस्था में जिला महिला मोर्चा इकाई में आशा देसवाली को अध्यक्ष नियुक्त किया है। संस्था के जिला अध्यक्ष घनश्याम मीणा के अनुसार महिलाओं के मानवाधिकारों की रक्षा करने, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, शोषण, भय को मिटाने के लिए आशा देसवाली जिले में अपनी सेवाएं देंगी।
