उज्जैन। मुख्यमंत्री आवास में क्षमावाणी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि अब विहार के दौरान सभी संत शासकीय भवनों का उपयोग कर सकेंगे। जैन कल्याण बोर्ड के गठन की भी घोषणा की। संजय नाहर ने बताया कि उज्जैन के समाजजनों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से निवेदन किया था। सकल जैन समाज के वरिष्ठजन विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले थे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब विहार के दौरान सभी संत शासकीय भवनों का उपयोग कर सकेंगे। आचार्य हितेशविजयजी, पद्मभूषण आचार्य रत्नसुंदर विजयजी, आचार्य प्रज्ञा सागरजी, आचार्य विश्वरत्न सागरजी आदि व राजेंद्र जैन श्वेतांबर पेढ़ी ट्रस्टी सुजानमल सेठ व नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन ट्रस्टी धर्मचन्द जैन का आगृह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वीकार कर मंच से घोषणा की। इस मौके पर उज्जैन के सकल जैन समाज के ओम जैन, मुकेश राका, संजय नाहर, अशोक जैन चायवाला, अनिल नागोरी नीमच, अभय जैन भैया, राहुल कटारिया, अंशुल गिरिया, सचिन कासलीवाल, संजय मेहता मिलन, जयंतीलाल फाफ़रिया आदि ने उपरोक्त हस्ताक्षरित पत्र प्रदान किया। समाज की और से मुख्यमंत्री का आभार माना। परिकल्पना संजय जैन मोटर्स की थी।
