उज्जैन।तपोभूमि पर सुबह तो लक्ष्मी नगर व सेठी नगर में शाम को सामूहिक क्षमावाणी होगी। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मी नगर सेठी नगर में क्षमाश्री माताजी व सुखद मति माताजी के सान्निध्य में अनंत चतुर्दशी के पर शाम को श्रीजी का चल समारोह निकाला गया। समाज सचिव सचिन कासलीवाल एवं मंदिर सचिव सोशल लुहाड़िया ने बताया कि बुधवार की शाम को शांतिनाथ मंदिर में सामूहिक क्षमावाणी पर्व शाम 6: 30 बजे होगा। तपोभूमि पर वासुपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू समर्पित किया। तपोभूमि पर प्रभा दीदी ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान का पूजन करने से अपने आप से भी लगन हो जाती है। मिश्री की डली को अगर किसी को जबरदस्ती खिलाओगे तो भी उसे मीठी ही लगेगी, उसी तरह अगर आप किसी को धर्म भी जबरदस्ती करवाओगे तो भी उसे बहुत अच्छा लगेगा।
