उज्जैन। कुशवाह समाज ट्रस्ट एवं कुशवाह क्षत्रिय समाज विकास समिति ने आराध्य देव लव-कुश की जयंती पर चल समारोह निकाला। इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली गई। चामुंडा माता चौराहा से बैंड-बाजे, डीजे, ढोल-ढमाकों, घोड़ी, बग्घी के साथ चल समारोह शुरु हुआ। इस मौके पर अखाड़े में शामिल बाल कलाकारों ने कला का प्रदर्शन किया। चलसमारोह से पहले अतिथियों ने आराध्य देव लव-कुश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया। समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का पुष्पमालाआं एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। अतिथि नारायण सिंह कुशवाहा, लोकमान सिंह कुशवाहा, टीडी पटेल, अभा कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, त्रिलोक कुशवाहा, मोतीलाल कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, पूनम चंद कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे। चल समारोह समिति के अध्यक्ष बाबुलाल कुशवाह, सचिव जितेंद्र कुशवाह, कुशवाह समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष लेखराज चंदेरीवाल, विकास समिति अध्यक्ष रमेश कुशवाह, सचिव कृष्ण कुमार कुशवाह, बालकिशन कुशवाह, विकास समिति अध्यक्ष रमेश कुशवाह, अभा कुशवाहा महासभा उज्जैन जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह, दिनेश कुशवाह, मोतीलाल कुशवाह, हरि कुशवाह आदि मौजूद थे। संचालन कृष्ण कुमार कुशवाह ने किया व आभार बालकिशन कुशवाह ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *