उज्जैन। अशोक नगर फ्रीगंज में राम भक्त मंडल ने फुलडोल चल समारोह पर निकलने वाले डोल एवं अखाडो के खलिफाओं को सम्मानित किया। धमेंद्र गोईया एवं आशीष आठिया ने बताया कि श्रीराम भक्त मंडल ने श्रेष्ठ झांकी में अंबा पुरा नवयुग मंडल की झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया। द्वितीय झांकी बागेश्वर बालाजी हनुमान अखाडा पवासा, तीसरा पुरस्कार किशनपुरा की झांकी को दिया गया। अखाड़ों में प्रथम अखाड़ा शिव शक्ति क्लब किशनपुरा, द्वितीय अखाडा वीरभद्र काली अखाड़ा किशन पुरा तथा तीसरा पुरस्कार अखाड़ा रुद्र श्रीराम अखाड़ा को दिया गया। मुख्य अतिथि चंद्रभान सिंह चंदेल, बीनु कुशवाह थे। इस दौरान 11 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी का महाभोग लगाया गया।