उज्जैन। राजभाषा हिंदी हमारी सभ्यता एवं सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक है। उपरोक्त विचार बीके शर्मा ने हिन्दी साहित्य भारती के हिन्दी दिवस कार्यक्रम में व्यक्त किए। अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस पर हिंदी साहित्य भारती ने शाउमावि मोहन नगर में कार्यक्रम किया। वेदपाठी छात्रों ने तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र बांधकर अतिथियों का स्वागत किया। अतिथि परिचय जीवन प्रकाश आर्य ने दिया। स्वागत भाषण डॉ चित्रा जैन ने दिया। अतिथियों का स्वागत शाल, पुस्तक एवं श्रीफल से डाली गिरी गोस्वामी एवं ज्योति सिंह ने किया। मुख्य अतिथि बृजकिशोर शर्मा थे। विशिष्ट अतिथिडॉ प्रवीण जोशी थे। अध्यक्षता डॉ शशि जोशी ने की। संचालन ललित नागर ने किया एवं आभार डाली गिरी गोस्वामी ने माना। इस अवसर पर चेतन गोस्वामी, रमेश पाटीदार एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।