उज्जैन। हरसिद्धि भक्त मंडल का 50 वां स्थापना दिवस पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा हरसिद्धि की महाआरती फूलो से मदिर की सजावट एवं दीपमालिका को प्रज्वलित कर मनाया गया। मंडल विगत 49 वर्षों से सेवा के काम कर रहा है। 8 सितंबर 1975 को मंडल के शिवनारायण चौबे, राजेंद्र जोशी नेनवरात्रि के लिए 20 लोगों की सहमति से मंडल की स्थापना की थी। मंडल के संचालक राजेंद्र जोशी ने बताया कि मात्र 3 रू प्रति सदस्य लेकर 20 सदस्यों ने 60 रू में सन 1975 में शारदीय नवरात्रि महोत्सव किया था। आज शहर की सबसे प्राचीन संस्था 6 सौ सदस्यों के रूप में जानी जाती है। इस अवसर पर मंडल के सदस्य हरसिद्धि मंदिर पुजारी रामचंद्र गिरी गोस्वामी का सम्मान किया गया। संचालक शिवनारायण चौबे, राजेंद्र जोशी, ज्ञानेश्वर दुबे, ईश्वर चंद शर्मा, प्रमेंद्र यादव, संतोष जाधव, पवन नागर, सुनील वर्मा, जगदीश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, महेश सिंह बेस, सत्यनारायण टोंगरिया, राजेश अखंड, राजेश नागर, किरण गुप्ता, ज्योति ठाकुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *