उज्जैन। चिकित्सालय महिदपुर रोड के हेल्थ सुपरवाइजर सलीम मंसूरी सेवानिवृत्त हुए, जिनका सम्मान किया गया। राष्ट्रीय मंसूरी समाज एवं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बताया सुपरवाइजर सलीम मंसूरी का सम्मान किया गया। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संभागीय अध्यक्ष डॉ मो. रफीक मंसूरी, जिला अध्यक्ष एसपी अहिरवार, जिला संरक्षक केएस परमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय मंसूरी समाज प्रदेश अध्यक्ष सलीम कबाड़ी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मंसूरी समाज जिला अध्यक्ष अ. मजीद उर्फ शेरू भाई, राष्ट्रीय मंसूरी समाज के प्रदेश महामंत्री अ. वहाब मंसूरी, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र अहिरवार, संभागीय सचिव संजय सिसोदिया, हमीद खान, महेश परमार, संजय पुरैया, परमानंद कटारिया, रामखिलन अहिरवार, कृष्ण पाल सिंह राठौर, संतोष अहिरवार आदि उपस्थिति थे