उज्जैन। नार्मदीय ब्राह्मण समाज की वार्षिक साधारण सभा में मनोज शर्मा पुनः अध्यक्ष बने।सभा की अध्यक्षता प्रमोद शकरगाय ने की। विशेष अतिथि सुरेंद्र जोशी एवं गिरिशदत्त शर्मा थे। अतिथियों का स्वागत कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पुष्पहारों से किया गया। सभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्यय का विवरण एवं आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट कोषाध्यक्ष महेश बिल्लौरे ने दिया। अनुमोदन सदन से किया गया। उपाध्यक्ष मंगलेश गीते एवं लोकेंद्र शास्त्री ने सभा का संचालन किया। उज्जैन नार्मदीय समाज की परं परंपरा अनुसार निर्विरोध निर्वाचन हेतु अध्यक्ष पद के लिए पुनः मनोज शर्मा के नाम का प्रस्ताव प्रमोद शकरगाय ने रखा। अनुमोदन मंचासीन सुरेंद्र जोशी, गिरिशदत्त शर्मा एवं उपस्थित समस्त समाजजन ने किया। सभा का संधारण सचिव सचिन शर्मा ने किया। समाज में हाल ही में दिवंगत वरिष्ठजनों शोभा शर्मा, प्रभात शकरगाय एवं अन्य को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सभा के अध्यक्ष के करकमलों से परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *