उज्जैन। अरिहंत ग्रुप का सपना, प्लास्टिक मुक्त हो उज्जैन अपना के नारे को बुलंद करते हुए, जन्मवाचन में अरिहंत सोश्यल ग्रुप ने कपड़े की थैलियां बांटी व शुद्ध पर्यावरण का संदेश दिया।संस्था अध्यक्ष गुणवंत शाह ने बताया कि पर्युषण में ग्रुप विभिन्न सेवाओ के माध्यम से अपनी सहभागिता कराता है। संस्था सचिव आशीष नांदेचा ने बताया इस बार 10 हजार कपड़े की थैलियां का लक्ष्य रखा हैं। संयोजक राजेंद्रचेलावत ने बताया यह सुनने में आता है कि प्लास्टिक की थैली खाने से पशुओं की मौत हो रही है। प्लास्टिक से ओर भी कई प्रकार के प्रदूषण होते हैं। इसी कारण आज ग्रुप ने यह जागरूक अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *