उज्जैन। संभाग के रतलाम जिले के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित हाईस्कूल, उमावि में कक्षा 10 वी एवं 12 वी बोर्ड की परीक्षा में परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहने पर चार प्राचार्यों, प्रभारी प्राचार्यों को दंडित किया गया। छह प्राचार्यों, प्रभारी प्राचार्यों को परीक्षा परिणाम संतोषप्रद नहीं होने से उन्हें चेतावनी दी गई और सचेत किया गया कि शाला में प्रवेशित छात्र-छात्राओं का अध्यापन कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। जानकारी जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास के संभागीय उपायुक्त ने दी।
