उज्जैन। संभागायुक्त संजय गुप्ता और आईजी संतोष कुमार सिंह ने अंकपात मार्ग का अवलोकन किया। सांदीपनि आश्रम के बाहर वाहनों की पार्किंगके लिए योजना बनाने के निर्देश दिए। अंकपात मार्ग का चौड़ीकरण तथा मार्ग के बीच डिवाइडर बनाने के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। सांदीपनि आश्रम के बाहर पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण प्राय: बेतरतीब ढंग से वाहन रोड किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। संभागायुक्त और आईजी ने सांदीपनि आश्रम में विद्यास्थली के दर्शन किए। आईजी श्री सिंह ने गत सिंहस्थ के समय स्नान के समय वैष्णव अखाड़े के नदी तक पहुंचने के मार्ग के बारे में जानकारी ली। संभागायुक्त ने कहा कि अधिकारियों द्वारा आगामी जन्माष्टमी पर मंदिर में की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। इसके
अतिरिक्त चौंसठ कला दीर्घा, गोमती कुंड का अवलोकन भी किया गया।
