उज्जैन। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कृष्ण के धार्मिक स्थलों पर जन्माष्टमी मनाएं। उन्होने सिंहस्थ में प्रस्तावित कामों की समीक्षा की। उन्होंने जल संसाधन में कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने शिप्रा पर गोठड़ा बैराज से नागदा बाईपास तक घाट निर्माण, सेवरखेड़ी परियोजना की भी समीक्षा कर निर्देश दिए। उन्होंने कालभैरव मंदिर के विकास कार्य, कर्कराज पार्किंग, नरसिंह घाट पार्किंग के विकास कार्य आदि की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी में मेला क्षेत्र में पेयजल की स्थाई एवं अस्थाई व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। लोनिवि में सड़क चौड़ीकरण, विश्राम भवन निर्माण, पर्यटन में होटल्स के निर्माण की भी समीक्षा की गई। पर्यटन विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन द्वारा सिंहस्थ के लिए प्रस्तावित कार्यों के संबंध में भी निर्देश दिए गए। उन्होंने अधीक्षण यंत्री एमपीईबी को प्रस्तावित कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे, निगम आयुक्त आशीष पाठक, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन, सीईओ यूडीए संदीप सोनी सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
