उज्जैन। श्रावण अंतिम सोमवार को बाबा श्री महाकालेश्वर सवारी में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को रमन गुरुजी ने रक्षासूत्र बांधा। महाकाल भक्त मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमन गुरु ने आगामी महाकुंभ के मद्देनजर भी सीएम से विस्तृत चर्चा की। शिप्रा को प्रवाहवान करने बाबत संवाद किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा व भक्त साथ थे।
