उज्जैन। रक्षाबंधन पर बड़ा गणेश को 7 फीट की राखी बांधी जाएगी।मिनी सुखनानी विगत 16 वर्षों से महाकाल मंदिर के समीप स्थित बड़ा गणेश को राखी बांधती आ रही हैं। राखी में श्रीराम मंदिर के नीचे मोदीजी की आकृति बनाई है। मिनी ने बताया कि श्रीराम ने गिलहरी की पीठ पर बड़े प्यार से अंगुलियां फेरी।श्रीगणेशजी ने चूहे को सवारी के रूप में चुना। गज के रूप में हम उन्हें पूजते हैं। कण कण में ईश्वर है यह सोचकर पशु को प्रेम करें, उन्हें भोजन दें।
