उज्जैन। आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को रैली निकाली जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. कनिया मेड़ा ने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि विश्व के विभिन्न देशों में निवासरत् आदिवासी अपनी संस्कृति एवं भाषा का संरक्षण, परंपरागत प्रथाएँ, पर्यावरण संरक्षण, जल-जंगल-जमीन की चिंता, मूलभूत अधिकार आदि का संरक्षण एवं अस्तित्व एवं अस्मिता को बचाए रखना’ है। आदिवासी गरीबी उपेक्षा, अशिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, बेरोजगारी, बंधुआ मजदूरी से संघर्ष कर रहे हैं। 9 अगस्त को दशहरा मैदान सेसुबह 11 बजे रैली शुरु होगी। जो महाकाल वाणिज्य कॉलोनी में समाप्त होगी। जानकारी आयोजक समिति के सचिव ’डॉ. राजू नारंग’ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *