उज्जैन। नागपंचमी के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में मीडिया के दर्शन के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का समय तय किया गया। मीडिया प्रतिनिधि की प्रवेश व्यवस्था उनके संस्थान के अधिकृत परिचय पत्र के आधार पर नीलकंठ द्वार से रहेगी। मीडिया प्रतिनिधि नीलकंठ द्वार से प्रवेश कर निर्माल्य द्वार होते हुए सभामंडप की छत से नागचंद्रेशेर मंदिर पहुंच सकेंगे। दर्शन व्यवस्था के लिए निर्धारित समय का पालन करने का आग्रह है। इसके अतिरिक्त कवरेज व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी।
