उज्जैन। राजस्व समिति प्रभारी रजत मेहता ने संपत्तिकर वसूली की समीक्षा की। उपायुक्त आरती व सहायक संपत्तिकर अधिकारियों के साथ बैठक हुई।  बैठक में राजस्व समिति प्रभारी रजत मेहता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर विकास के लिए संपत्तिकर वसूली आवश्यक है, इसके लिए वसूली के कार्य को शतप्रतिशत पूर्ण किया जाए। समिति प्रभारी श्री रजत मेहता द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे होम स्टे जो 3 रूम से अधिक या 12 बेड से अधिक हो, उनसे नियमानुसार व्यावसायिक रूप से संपत्तिकर वसूल किया जाए। बकायादारों को अनिवार्य रूप से बिल जारी करें। 14 सितंबर 24 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत से पहले बकायादारों को बिल या वारंट आदि जारी किए जाएं।नेशनल लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *