उज्जैन। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने समय-सीमा की बैठक में नागपंचमी पर महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि पीडब्ल्यूडी मंदिर क्षेत्र में बेरिकेडिंग शीघ्र लगाए। एयरोब्रिज और मंदिर के विद्युत वायरिंग की प्रमाणीकरण रिपोर्ट भी शीघ्र दी जाए। निगम पार्किंग, सफाई और पेयजल आदि की व्यवस्थाएं करें। सीएमएचओ विभिन्न पॉइंट्स पर मेडिकल टीम दवाओं के साथ नियुक्त करें। दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर के लिए कोटवारो की ड्यूटी भी लगाएं। बैठक में कलेक्टर ने जिले में प्रगतिरत कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना, महाकाल रोपवे , फ्रीगंज ब्रिज, जीवनाखेड़ी मार्ग आदि प्रमुख प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना, अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन सहित सभी विभागों की जिलाधिकारी उपस्थित थे।
