उज्जैन। बांग्लादेश में दंगाई हिंदुओं के साथ क्रूर व्यवहार कर रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदूओं की रक्षा के लिए भारत सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग उज्जैन ऑटो डील एसोसिएशन ने की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम झालानी ने कहा कि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। बांग्लादेश में कट्टरपंथी दंगाई हिंदुओ को निशाना बना रहे हैं। हिंदुओं के साथ मारपीट हो रही हैं। कई कट्टरपंथी साफ तौर पर हिंदुओं को निशाना बनाने की बात तक कह रहे हैं। झालानी के साथ ही संजय जैन, राजेश अग्रवाल, कमल यादव, गजेंद्र जायसवाल, मनीष गौतम, एडवोकेट भूपेन्द्र मालवीय, शेखर श्रीवास, राजकुमार बजाज, रूपनारायण डोडिया, सुनील नवलानी, अशोक पोरवाल, राकेश कोठारी, दीपक ठाकुर, विपिन चौहान, संतोष जाट, राकेश चौहान, सुनील गुप्ता, हेमंत पावेचा, विक्रम जैन, संतोष बड़वाया, विशाल, महेश आहूजा आदि ने पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मांग की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भारत सरकार तत्काल कार्रवाई करे।
