उज्जैन। सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल की चारद्वार साइकिल यात्रा के पोस्टर का विमोचन हुआ। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, एसपी प्रदीप शर्मा और माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अर्पण भारद्वाज मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार शर्मा, उत्कर्ष सिंह सेंगर, विवेक मेश्राम एवं यात्रा के सह प्रभारी मयंक तिवारी भी उपस्थित हुए। यात्रा प्रभारी अमित पंडया ने बताया कि चारद्वार साइकिल यात्रा 4 अगस्त रविवार को निकाली जाएगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण व सप्ताह में एक दिन साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना है। युवा वर्ग को पौराणिक और धार्मिक महत्व से भी अवगत कराना है। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *