उज्जैन। आउटसोर्स कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन आगमन पर संकल्प लिया था कि पूरे जिले में पौधारोपण किया जाएगा। इस संकल्प को पूरा किया। धनवंतरी कॉलेज, सीएम राइस एवं मॉडल विद्यालय, कन्या हाई स्कूल घटिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय घटिया, सीएम राइस विद्यालय जीवाजीगंज, सीएम राइस विद्यालय महाराजवाड़ा क्रमांक 3, सीएम राइस विद्यालय जाल सेवा निकेतन, सावन भादवा मंदिर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में रमेशचंद शर्मा, अर्जुन सिंह चंदेल, मनोहर गिरी, चंद्रकांत फटाले, ओम यादव, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, कैलाश बारोड, रमेश श्रीवैया, राजीव सिंह सेंगर, अन्नपूर्णा जायसवाल, विश्वेश्वर पांचाल, नवीन पांडे, नवीन चौहान मौजूद थे।
