उज्जैन1 एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में नरवर स्थित शांति धाम परिसर में पौधारोपण किया गया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की उपस्थिति में स्कूली बच्चों ने पौो लगाए। सभी लगाएं गए पौधों को वायुदूत अंकुर पर अपलोड भी किया गया। मंत्रोच्चारण के बीच कलेक्टर श्री सिंह ने त्रिवेणी का पौधा लगाया। कलेक्टर ने कहा कि पौधारोपण अभियान में बच्चों की भागीदारी होना बहुत आवश्यक हैं। समय-समय पर खाद, पानी पौधों को दिया जाए। पौधों में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम अर्थ जैन, जनपद सीईओ संदीप यादव , तहसीलदार अर्चना गुप्ता सहित राजस्व जनपद, एनआरएलएम की टीम ने भी पौधरोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *