उज्जैन। गांधी बाल उद्यान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर जिला ने पौधारोपण किया। महामंत्री सलीम अहमद ने बताया कि अध्यक्ष शेर अली भाई के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान बन्ने मियां नागौरी, जाहिद अली बंदूकवाला, बाबर खान, नासिर राईन, नूरुद्दीन भाई, मोहम्मद अली भाई, वाहिद नागौरी, असद खान आदि उपस्थित थे।
