उज्जैन। अपर कलेक्टर एमएस कवचे ने जनसुनवाई की। कवचे ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया। तराना के रामसिंह ने आवेदन दिया कि गांव में उनके स्वामित्व के मकान को कुछ दबंग लोगों ने तोड़ दिया है। इस पर पुलिस विभाग को जांच करवा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। घट्टिया के ग्राम इलाहीपुर के पदमसिंह ने आवेदन दिया कि गांव में उनके स्वामित्व की कृषि भूमि पर आवागमन के रास्ते को कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिया गया है। इस पर एसडीएम घट्टिया को निर्देश दिए गए। निपानिया की चंदाबाई पति रतनलाल ने आवेदन दिया कि ग्राम पंचायत के सचिव पंचायत कार्यालय में नियमित रूप से नहीं आते हैं। सचिव द्वारा शासकीय राशि का दुरूपयोग भी किया जा रहा है। इस पर जिला पंचायत को निर्देश दिए गए। उज्जैन के विकास उपाध्याय ने आवेदन दिया कि दुर्गा कॉलोनी में कुछ दिन पहले मोहल्ले के एक अन्य व्यक्ति ने उनके साथ रात में मारपीट की गई थी। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। परन्तु आज थख कार्ईरवाई नहीं हुई। इस पर  को  पुलिस को  जांच करवाने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *