उज्जैन। निर्मला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दीक्षारम्भ हुई। अध्यक्ष बिशप डॉ. सेबेस्टीन वडक्कल, मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार पांडेय, मुख्य वक्ता डॉ. राजीव पंड्या, डॉ. जोजी जोसेफ, जोसेफ ऑगस्टिन, डॉ. कीर्ति डिड्डी, डॉ. पंकजा सोनवलकर मौजूद थे। अतिथियों के स्वागत व परिचय के बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण जोसेफ ऑगस्टिन ने दिया। पूर्व छात्राओं याशिका तिवारी व आरती शर्मा ने अनुभव साझा किए। डॉ. राजीव पंड्या ने पाठ्यक्रम विषयों का विस्तारित स्वरूप बताया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. पांडेय ने शिक्षा व दीक्षा में अंतर बताया। बिशप ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार ग्रहण करने को कहा। प्राध्यापक डॉ. मुकुंद गोखले ने महाविद्यालयीन गतिविधियों की जानकारी दी। तृतीय सत्र में सम्पूर्ण पाठ्यक्रम कार्यक्रम का विवरण विभागाध्यक्षों बी.एड. के लिए डॉ. मीनू खान, बी. एस. सी. बी. एड. के लिए डॉ. सुनीता शर्मा व डीएलएड अल्पना भार्गव ने प्रस्तुत किया। डॉ. पंकजा सोनवलकर ने आभार माना। संचालन डॉ. मुकुंद गोखले ने किया।
